विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 10.5 लाख रुपये धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दाम हुसैन शेख (33) है. उसे मुंबई के चेंबुर से गिरफ्तार किया गया है. 2012 के नवंबर में उसके खिलाफ 10 लाख 30 हजार […]

विज्ञापन

कोलकाता: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 10.5 लाख रुपये धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दाम हुसैन शेख (33) है.

उसे मुंबई के चेंबुर से गिरफ्तार किया गया है. 2012 के नवंबर में उसके खिलाफ 10 लाख 30 हजार रुपये धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से पुलिस ने कई फर्जी दस्तावेज जब्त किये है. सुजन मुखर्जी समेत सात बेरोजगारों ने ठगी का शिकार होने के बाद उसके खिलाफ करया थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. जिस आधार पर काफी दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी. घटना के दो वर्ष बाद उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया.

कैसे करता था ठगी
पुलिस के मुताबिक करया रोड इलाके में दफ्तर खोलकर बड़े-बड़े विज्ञापन देकर एक गिरोह विदेशों में नौकरी देने का लालच देता था. इसी लालच में पड़कर कुछ बेरोजगार युवकों ने इससे संपर्क किया. मात्र सात दिनों में विदेश में भेज कर वहां के विभिन्न रेस्तरां व अन्य जगहों पर काम दिलाने का लालच इस गिरोह ने दिया. सात पीड़ित युवकों ने करया थाने के अधिकारियों को बताया कि कुल 10 लाख 30 हजार रुपये देने के बावजूद उन्हें कोई काम नहीं मिला. इस बीच उन्हें मालदीव का वर्क परमिट मिला,लेकिन वह भी फर्जी था. वे जब रुपये वापस मांगने दफ्तर पहुंचे तो दफ्तर बंद पाया. जिसके बाद इसकी शिकायत की गयी थी.

दो वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार
मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि बेरोजगार युवकों को ठगने के बाद वह अपने ससुराल मुंबई भाग गया था. वहां उसके छिपे होने की शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरोह में उसके साथ और कितने लोग शामिल है. इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola