मेट्रो में छात्रा से छेड़खानी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: चलती ट्रेन में एक कॉलेज छात्रा से छेड़खानी के आरोप में जोड़ासांको थाने की पुलिस ने एक गृह शिक्षक को गिरफ्तार किया है. घटना 11 से 11.30 बजे के करीब महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह घटी. गिरफ्तार शिक्षक का नाम सुरेंद्र देवान (43) है. वह बारासात के आनंद पुरी का रहने […]

विज्ञापन

कोलकाता: चलती ट्रेन में एक कॉलेज छात्रा से छेड़खानी के आरोप में जोड़ासांको थाने की पुलिस ने एक गृह शिक्षक को गिरफ्तार किया है. घटना 11 से 11.30 बजे के करीब महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह घटी.

गिरफ्तार शिक्षक का नाम सुरेंद्र देवान (43) है. वह बारासात के आनंद पुरी का रहने वाला है. इलाके में वह गृह शिक्षक का काम करता है. जबकि पीड़ित 20 वर्षीय किशोरी श्री शिक्षायतन कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है, और सॉल्टलेक की रहनेवाली है.

उन्होंने शिकायत में जोड़ासांको थाने के पुलिस अधिकारियों को बताया कि रवींद्र सदन स्थित कॉलेज जाने के लिए वह शोभाबाजार स्टेशन से मेट्रो में चढ़ी थी. ट्रेन के अंदर उसने अपने पास एक व्यक्ति को खड़ा देखा.

पीड़िता का आरोप है कि गिरीश पार्क स्टेशन क्रास करते ही वह व्यक्ति उसके साथ ट्रेन के अंदर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर वह भड़क गया जिसे देख उसने आसपास के अन्य यात्रियों से इसकी शिकायत की. जिसके बाद यात्रियों ने महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन में आरोपी व्यक्ति को मेट्रो रेल पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद इसकी जानकारी जोड़ासांको थाने के अधिकारियों को दी.

पुलिस ने वहां पहुंच कर आरोपी को थाने ले आयी. पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की लिखित शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola