भाजयुमो ने किया थाने का घेराव

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: अवैध हथियार कारखाना मामले में माकपा की पूर्व पार्षद प्रणीति पाखिरा व पति स्वपन पाखिरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर हावड़ा भाजयुमो के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दासनगर थाना के समक्ष प्रदर्शन व घेराव किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया. इसके पहले भाजपा […]

विज्ञापन

हावड़ा: अवैध हथियार कारखाना मामले में माकपा की पूर्व पार्षद प्रणीति पाखिरा व पति स्वपन पाखिरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर हावड़ा भाजयुमो के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दासनगर थाना के समक्ष प्रदर्शन व घेराव किया गया.

इस दौरान थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया. इसके पहले भाजपा के जिला महासचिव देवांजन चटर्जी, महासचिव रॉबीन भट्टाचार्य, शिवपुर भाजपा के सचिव पल्लव छड़ी के नेतृत्व में लगभग 150 भाजपा समर्थको ने इच्छापुर जल टैंक से एक रैली निकाली. रैली के थाना पहुंचने के पूर्व पुलिस ने रोक दिया.

इस मौके पर श्री सिंह ने घटना पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि दासनगर में अवैध हथियार के कारखाने के बारे में बिहार पुलिस को जानकारी मिल गयी, जबकि सिटी पुलिस को इतने दिनों से चल रहे इस अवैध कारखाने के बारे में भनक तक नहीं लग पायी. आरोपी पूर्व पार्षद व उनके पति को अविलंब गिरफ्तार नहीं करने पर बड़े स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी गयी. कार्यक्र म को सफल बनाने में भाजयुमो नेता राजेश राय, विशाल जायसवाल, रवि साव, संतोष सिंह, छोटू तिवारी एवं भाजपा नेता सूचित गोंड, सोनू शर्मा, चंदन साव, सुजीत मिल्लक, सुखारी सिंह आदि सिक्र य रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola