एफआइआर में पुलिस ने जालसाजी की धारा जोड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2017 8:27 AM

विज्ञापन

कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके के एक लॉज से बिहार के सांसद डीपी यादव को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये मांगने के मामले में कोलकाता पुलिस की तरफ से अदालत के निर्देश पर एफआइआर में जालसाली की धारा को भी जोड़ा गया है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक विक्रम सिंह के नाम से जो युवक […]

विज्ञापन
कोलकाता. मोचीपाड़ा इलाके के एक लॉज से बिहार के सांसद डीपी यादव को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ रुपये मांगने के मामले में कोलकाता पुलिस की तरफ से अदालत के निर्देश पर एफआइआर में जालसाली की धारा को भी जोड़ा गया है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक विक्रम सिंह के नाम से जो युवक पहचान पत्र दिखा कर लॉज में कमरा बुक किया था, वह कागजात जांच में नकली निकला. इसकी जानकारी अदालत को दी गयी थी.

इस आधार पर अदालत में इस मामले में जालसाजी की धारा को जोड़ने का आवेदन किया गया था. अदालत ने इसकी अनुमति दी, जिसके बाद मोचीपाड़ा थाने में इस एफआइआर में जालसाजी की धारा को भी जोड़ा गया है.

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि मैथ्यु को जांच में मदद के लिए 22 फरवरी को कोलकाता आने को कहा गया था, लेकिन मोचीपाड़ा थाने में डॉक्टरी रिपोर्ट भेज कर उसने खुद को बीमार बताया और पुलिस से आठ सप्ताह की मोहलत मांगी है. इस ईमेल के बाद कोलकाता पुलिस मैथ्यू की बीमारी की हकीकत का पता लगाने के लिए कोलकाता से दिल्ली चिकित्सकों की टीम भेजने पर विचार कर रही है. इस टीम में कोलकाता के अनुभवी सरकारी चिकित्सक व दिल्ली के एम्स के चिकित्सक शामिल होंगे. हालांकि कोलकाता पुलिस ने मामले में कुछ नहीं कहा है. पुलिस का कहना है कि मैथ्यू के ईमेल का जवाब जल्द भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola