अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा के दासनगर में बिहार पुलिस की एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने की छापेमारी हावड़ा/मुंगेर : लोकसभा चुनाव से पहले हावड़ा में अवैध हथियार बनाने के एक बड़े रैकेट का परदाफाश हुआ है. बिहार से आयी एसटीएफ और हावड़ा सिटी पुलिस ने रविवार को अभियान चला कर जिले के दासनगर थाने के सानपुर मोड़ के […]

विज्ञापन

हावड़ा के दासनगर में बिहार पुलिस की एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने की छापेमारी

हावड़ा/मुंगेर : लोकसभा चुनाव से पहले हावड़ा में अवैध हथियार बनाने के एक बड़े रैकेट का परदाफाश हुआ है. बिहार से आयी एसटीएफ और हावड़ा सिटी पुलिस ने रविवार को अभियान चला कर जिले के दासनगर थाने के सानपुर मोड़ के पास जलियापाड़ा इलाके में अवैध मिनीगन फैक्टरी पकड़ी. बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार जब्त किये गये. कारखाने से 300 बंदूक की बॉडी, 750 पाइप व 1000 कारतूस बरामद किये गये हैं. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. अवैध हथियारों का कारखाना एक पूर्व पार्षद के घर में चल रहा था.

उसने अपना घर किराये पर दे रखा था. कारखाने से हथियारों के कल-पुज्रे बिहार के मुंगेर जिले में भेजे जाते थे. घटना की जानकारी होने से लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि हावड़ा नगर निगम के एक पूर्व पार्षद ने अपना एक घर उत्तम चौधरी नाम के शख्स को चार साल से किराये पर दे रखा था. उत्तम यहां लेद के कारखाने की आड़ में हथियार बनाने का गोरखधंधा चला रहा था. पुलिस का कहना है कि हथियारों के निर्माण के लिए लिए कल-पुर्जों को इस तरीके से बनाया जाता था कि लोगों को कुछ भी समझ पाना मुश्किल है. इन चार वर्षो के दौरान स्थानीय लोगों को भनक तक नहीं लगी.

मुंगेर में तैयार होता था हथियार

आम तौर पर मुंगेर अवैध हथियारों का केंद्र माना जाता है. यहां से पड़ोसी राज्यों व अन्य इलाकों में हथियारों की आपूर्ति आम बात है. लेकिन, यह शायद पहला मौका है जब बंगाल से हथियारों के कल-पुजरे की आपूर्ति बिहार में किये जाने की बात सामने आयी है. कल-पुज्रे मुंगेर में भेजा जाता था. ट्रेन व सड़क मार्ग से इसकी आपूर्ति होती थी. मुंगेर पहुंचने के बाद कल-पुजरे को एसेंबल (जोड़ कर) कर हथियार बनाया जाता था. बाद में मुंगेर में निर्मित हथियार बाहर भेज दिये जाते थे.

पूर्व पार्षद के घर पर चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्टरी

मुंगेर से मिले अहम सुराग पर छापामारी

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना अंतर्गत हजरतगंज मोहल्ले में शनिवार को एक मकान में संचालित अवैध मिनी गन फैक्टरी से 450 देशी पिस्तौल की बरामदगी के बाद गिरफ्तार तीन लोगों से पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर हावड़ा के दासनगर में छापेमारी की गयी. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के दासनगर थाना इलाके से मुंगेर व अन्य जिलों में अवैध हथियारों की आपूर्ति का जाती है. बिहार पुलिस के आइजी अमित कुमार (अभियान) के निर्देश पर वहां से एसटीएफ की टीम रविवार को हावड़ा पहुंची. बाद में एसटीएफ, हावड़ा जिला पुलिस और दासनगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की. बंद कारखाने का दरवाजा तोड़ कर अर्धनिर्मित हथियार और मशीन जब्त की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola