रेव पार्टी बेखौफ जारी
मुश्ताक खान बालीगंज, अलीपुर, न्यू टाउन बना केंद्र कोलकाता : रेव पार्टी भारत में एक परिचित नाम बन गया है. रेव पार्टी हकीकत में कोकिन, हेरोइन, चरस इत्यादि वर्जित ड्रग्स का सेवन करने वालों का एक जमावड़ा होता है. अक्सर मीडिया में यह खबर सामने आती है कि पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मार […]
मुश्ताक खान
बालीगंज, अलीपुर, न्यू टाउन बना केंद्र
कोलकाता : रेव पार्टी भारत में एक परिचित नाम बन गया है. रेव पार्टी हकीकत में कोकिन, हेरोइन, चरस इत्यादि वर्जित ड्रग्स का सेवन करने वालों का एक जमावड़ा होता है. अक्सर मीडिया में यह खबर सामने आती है कि पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मार कर बड़ी संख्या में युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया. कई नामचीन हस्तियां भी रेव पार्टी में छापे के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं. 2012 में मुंबई में एक रेव पार्टी में पुलिस ने क्रिकेटर राहुल शर्मा व वायेन परनेल को गिरफ्तार किया था. रेव पार्टी के बारे में आमतौर पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों का नाम आता रहा है.
पर हकीकत तो यह है कि महानगर से सटे कुछ इलाकों में भी इन दिनों धड़ल्ले से रेव पार्टी का आयोजन हो रहा है. जहां युवक व युवतियां बगैर किसी खौफ के हेरोईन, चरस, कोकिन इत्यादि का सेवन कर रहे हैं. पिछले दिनों एसएसकेएम अस्पताल के होस्टल में नशे के सेवन से एक इंडर्न की मौत के बाद यह खुलासा सामने आया है कि मादक दवाओं के इस रैकेट में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं. इस घटना के बाद कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे यह पता चला है कि बड़े-बड़े नाम वाले लोग इन नशों का इस्तेमाल कर रहे हैं. पर अभी तक पुलिस ने रेव पार्टी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता कोकिन एवं हेरोईन के अंतरराष्ट्रीय सप्लाई का केंद्र बन चुका है. ऊंची कीमत वाली नशे की इन सामग्रियों की पहले अलीपुर, बालगीज व सॉल्ट लेक इलाकों से सप्लाई होती थी, पर महानगर में पुलिस की सख्ती के बाद नशे के इन व्यापारियों ने अब लेक टाउन व न्यू टाउन जैसे इलाकों को अपना नया ठिकाना बना लिया है. पुलिस को इस बात की भी सूचना मिली है कि नये साल के जश्न एवं क्रिस्मस के मौके पर शहर के आसपास के कई इलाकों में बड़ी संख्या में रेव पार्टी आयोजित की गयी थी, जिनमें खुल कर ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था, पर नार्कोटिक्स विभाग में अधिकारियों की कमी इस मामले में जांच व धड़पकड़ में बाधक बन रही है. पुलिस ने जुलाई 2012 में शहर के एक पॉश इलाके से दो प्रमुख व्यवसायियों को बड़ी मात्र में कोकिन व हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद यह हकीकत सामने आयी कि शहर के बालीगंज, अलीपुर, राजरहाट व सॉल्ट लेक इलाके रेव पार्टी के आयोजन का मुख्य केंद्र हैं. ड्रग सप्लाई के आरोप में पुलिस कई विदेशियों को भी गिरफ्तार कर चुकी हैं. जिनसे पूछताछ के बाद भी पुलिस को शहर में रेव पार्टी के आयोजन की सूचना मिली है, पर अभी तक कोलकाता पुलिस ने एक भी रेव पार्टी पर छापा मारा है. शहर एवं आसपास के इलाकों होने वाली इन रेव पाटियों में अधिकतर अफ्रिका एवं लैटिन अमेरिका से लाया गया कोकिन व परिष्कृत हेरोईन इस्तेमाल किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










