मोदी दावेदार नहीं भी हुए तो भी एनडीए में नहीं लौटेंगे : जदयू

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा नरेंद्र मोदी की बजाय किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो ऐसी स्थिति में भी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) का हिस्सा नहीं बनेगा. जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि जदयू किसी भी […]

विज्ञापन

कोलकाता : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा नरेंद्र मोदी की बजाय किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो ऐसी स्थिति में भी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (एनडीए) का हिस्सा नहीं बनेगा. जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि जदयू किसी भी स्थिति में राजग का हिस्सा नहीं बनेगा. अगर चुनाव के बाद श्री मोदी की जगह लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज या राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है, तो भी हम साथ नहीं जायेंगे.

चुनाव के बाद भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को जदयू के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर श्री त्यागी ने कहा कि जून 2013 में स्थिति अलग थी. पार्टी ने कहा था कि अगर भाजपा मोदी को छोड़ कर किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो जदयू एनडीए में बना रहेगा. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर जदयू महासचिव ने कहा कि मोदी धर्मनिरनेपक्षता के लिए खतरा हैं, राहुल नहीं है. अगर वह धर्मनिरपेक्ष हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह कोई ताकत नहीं है. सीटों के तालमेल के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई भेंट की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं न तो इसकी पुष्टि करता हूं और न ही इससे इनकार करता हूं.

जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस के साथ मुलाकात, बैठने और बातचीत करने का कोई सवाल ही नहीं है. परंतु अब बहुत देर भी हो चुकी है. श्री त्यागी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन के कारण यूपीए सरकार भाजपा और मोदी की सांप्रदायिक प्रगति पर निगरानी करने में नाकाम रही. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस मोदी की राजनीति के मुकाबले में नहीं है.

तीसरा मोरचा ही भ्रष्ट कांग्रेस और सांप्रदायिक मोदी का मुकाबला कर सकता है. जदयू नेता ने कहा कि यही वजह है कि मोदी तीसरे मोरचा पर बार-बार हमले कर रहे हैं. तीसरा मोरचा एक वास्तविकता है. चुनाव के बाद हमारे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुने गये सदस्यों द्वारा तय किया जायेगा. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए श्री त्यागी ने कहा कि कांग्रेस कैसे राजद प्रमुख लालू यादव के साथ गंठबंधन कर सकती है, जो चारा घोटाले में दोषी करार दिये जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola