डॉक्यूमेंट्री फिल्म में ममता बनर्जी की कहानी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा पड़ा है. कालीघाट के एक आम परिवार की लड़की से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं देश की एक ताकतवर महिला राजनीतिज्ञ बनने के इस सफर में उन्होंने कई मुकाम देखे हैं. उनके जीने का ढंग व राजनीति आज सबके आकर्षण का केंद्र […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा पड़ा है. कालीघाट के एक आम परिवार की लड़की से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं देश की एक ताकतवर महिला राजनीतिज्ञ बनने के इस सफर में उन्होंने कई मुकाम देखे हैं. उनके जीने का ढंग व राजनीति आज सबके आकर्षण का केंद्र हैं. दुनिया जानना चाहती है कि कैसे वह इस मुकाम तक पहुंचीं.

ममता बनर्जी के जीवन के इस सफर की कहानी जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के द्वारा दुनिया के सामने आयेगी. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन आशीष बसाक करेंगे, जबकि दुनिया के सामने इस फिल्म को लाने का श्रेय उनकी संस्था हैल्लो कोलकाता को जायेगा. तृणमूल सुप्रीमो के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की कल्पना सुप्रीय मुखर्जी की है, जबकि शोभन राय चटर्जी इसके सलाहकार हैं. ममता बनर्जी के जीवन पर बननेवाली इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नाम फिलहाल ममता-मयी दीदी, 4 एम ऑफ बंगाल- ममता, मां, माटी एंड मानुष तय किया गया है.

श्री बसाक ने बताया कि इस फिल्म में ममता बनर्जी के शुरुआती जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष, उनके व्यापक जनाधार, लोगों के ऊपर उनकी पकड़ एवं भारतीय राजनीति पर उनके प्रभाव को दिखाया जायेगा. फिल्म में ममता बनर्जी की उपलब्धियों को समाज की कई नामचीन हस्तियां बयान करतीं दिखायी देंगी.उन्होंने बताया कि इस फिल्म के निर्माण का मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि लोगों के सामने उनकी जननेत्री की असल कहानी पेश करना है. इस फिल्म के द्वारा न तो हमलोग किसी का विशेष का प्रचार करेंगे और न ही किसी की बुराई करना हमारा मकसद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola