बंगाल में राजनीतिक युद्ध अब इंटरनेट पर

Updated:
विज्ञापन

ममता4मीडिया वेबसाइट लॉन्च, सोशल मीडिया पर छाए बंगाल के नेता कोलकाता : भले ही चुनाव प्रचार के तहत सोशल मीडिया में प्रचार पारंपरिक तरीका न हो, पश्चिम बंगाल के राजनेता अब इस डिजीटल टेक्नोलॉजी पर अधिक ही भरोसा करते दिख रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक डेडिकेटेड वेबसाइट लॉन्च की गयी है. वहीं […]

विज्ञापन

ममता4मीडिया वेबसाइट लॉन्च, सोशल मीडिया पर छाए बंगाल के नेता

कोलकाता : भले ही चुनाव प्रचार के तहत सोशल मीडिया में प्रचार पारंपरिक तरीका न हो, पश्चिम बंगाल के राजनेता अब इस डिजीटल टेक्नोलॉजी पर अधिक ही भरोसा करते दिख रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक डेडिकेटेड वेबसाइट लॉन्च की गयी है. वहीं ट्वीटर और फेसबुक पर उसका प्रचार अभियान जारी है. पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जोर शोर से प्रोजेक्ट किया जा रहा है. इसके तहत, ‘ममता4 मीडिया’ वेबसाइट लांच की गयी है. इसकी टैगलाइन दिया गया है कि ममता बनर्जी अब राष्ट्रीय बनी.

वेबसाइट के अलावा पार्टी की ओर से यू-टय़ूब पर आधिकारिक एकाउंट भी लॉन्च किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर लोगों तक पहुंचने के लिए पार्टी की ओर से यह प्रयास किये जा रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के प्रमुख विनोद सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिये लोगों की यह जानकारी में लाया जा रहा है कि देश के लिए तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है. अन्ना हजारे द्वारा समाने लाये गये विकास के 17 सूत्रीय एजेंडे पर पार्टी अपना मूल ध्यान दे रही है.

हालांकि ममता बनर्जी के राजनीतिक विरोधी भी खामोश नहीं बैठे हैं. तृणमूल के इस प्रचार को आड़े हाथों लेते हुए भी वह नहीं थकते. भाजपा नेता तथागत राय के मुताबिक कि सोशल मीडिया में महज खुद की मौजूदगी से तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बना लेगी.

इधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेन मित्र ने भी सोशल मीडिया के क्षेत्र में कदम रख दिया है. हाल ही में वह तृणमूल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. श्री मित्र के मुताबिक युवाओं के सीधे संपर्क में आने के लिए यह श्रेष्ठ मंच है. माकपा नेता निरुपम सेन, राज्यसभा सांसद ऋतव्रत बनर्जी व रोबिन देव भी फेसबुक पर एक्टिव हैं.

हालांकि राजनीतिक विश्लेषक अनिल कुमार जाना के मुताबिक सोशल मीडिया प्रचार के लिए प्रभावी साधन नहीं हो सकता. उनके मुताबिक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है और लोग ऑनलाइन अभियान से प्रभावित भी होते हैं लेकिन यह केवल शहरी आबादी को अपना लक्ष्य बनाती है. इनमें से कई ऐसे हैं जिनका राजनीति से मोहभंग हो गया है और कई तो वोट करने भी नहीं जाते. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर तृणमूल का प्रयास उन्हें अधिक लाभ नहीं प्रदान करने वाला.

कांग्रेस नेता ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार सोशल मीडिया दो धार वाली तलवार है. यह आम लोगों तक आपकी पहचान भी बनाती है लेकिन आपकी गलतियों को लोगों को पहचानने का मौका भी देती है. लोग पोस्ट किये गये कंटेंट की हकीकत को समझते हैं. कुछ लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया आपकी कथनी और करनी की खाई को पाट नहीं सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola