गलसी में वाहन लुटेरा गिरोह पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

महिला साथी को सामने रख कर चालकों को फंसाता था गिरोह बड़मुड़िया से ट्रक लूट भाग रहे थे पानागढ़ की ओर पिकअप वैन पर सवार होकर दबोचते थे शिकार महिला समेत सात अपराधी गिरफ्त में, पाइपगन बरामद पानागढ़ : बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के बड़मुड़िया के पास नेशनल हाइवे दो पर महिला को […]

विज्ञापन

महिला साथी को सामने रख कर चालकों को फंसाता था गिरोह

बड़मुड़िया से ट्रक लूट भाग रहे थे पानागढ़ की ओर

पिकअप वैन पर सवार होकर दबोचते थे शिकार

महिला समेत सात अपराधी गिरफ्त में, पाइपगन बरामद

पानागढ़ : बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के बड़मुड़िया के पास नेशनल हाइवे दो पर महिला को सामने रख कर वाहन लूटनेवाले सशस्त्र अपराधियों के गिरोह को पुलिस ने शनिवार की रात्रि में दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों में महिला और छह पुरुष हैं. उन्हें रविवार को बर्दवान जिला कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड की मांग की है. पक ड़ेजाने के समय वे ट्रक लूट कर भाग रहे थे.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हुगली से सामग्री लदा ट्रक अंडाल जा रहा था. नेशनल हाइवे दो के बड़मुड़िया के समीप महिला ने ईल हरकत करते हुए ट्रक को रोकने का इशारा किया. उसने काफी कम कपड़े पहन रखे थे. चालक सुकुमार मांडी ने ट्रक रोक कर बात करने के लिए नीचे उतरा. इसी बीच पीछे से पिकअप वैन में सवार छह सशस्त्र अपराधी आये. चालक और खलासी की जमकर पिटाई करने के बाद उनके रुपये-पैसे लूट लिये. दोनों के हाथ-पांव बांध कर जंगल में छोड़ दिया. तीन अपराधी ट्रक पर सवार हो गये और शेष पिकअप वैन से पानागढ़ की ओर रवाना हो गये. चालक सुकुमार व खलासी बंधन मुक्त होकर सड़क पर आये. उसी दौरान वहां से पुलिस पेट्रोलिंग वाहन जा रहा था. दोनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस दोनों को जीप में बैठा कर पानागढ़ की ओर रवाना हो गयी.

खानो मोड़ के समीप पुलिस ने पिकअप वैन को पकड़ लिया. उसमें सवार महिला व उसके तीन सहयोगी हथियार समेत गिरफ्त में आ गये. पुलिस ने पराज मोड़ के समीप ट्रक को उसमें सवार तीन अपराधियों के साथ पक ड़लिया. अपराधियों के पास से दो पाइप गन, दो कारतूस, भुजाली आदि जब्त की. पकड़े गये छह अपराधी हुगली के पांडुका तथा महिला सेवड़ाफुली की रहने वाली है. पकड़े गये अपराधियों में अजय बहादुर, मोहम्मद मुस्तफा, सुजीत दास, आरीफ अली, गयाशुद्दीन शेख, विश्वजीत राय शामिल हैं. सभी अपराधियों को पुलिस ने बर्दवान जिला कोर्ट में पेश किया तथा मामले की जांच के लिए उन्हें रिमांड पर लिया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह गिरोह कई महीनों से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. इनसे पूछताछ में कई ट्रकों की लूट का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola