सैकड़ों बेरोजगार

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : बिना किसी कारण कारखाना बंद कर दिये जाने से इलाके के सैकड़ों श्रमिकों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है. मामला जिले के बरजोड़ा थाना के हॉट असुड़िया मोड़ स्थित एक फेरो एलॉय कारखाने की है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब श्रमिक काम करने के लिये कारखाना पहुंचे, तो देखा […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : बिना किसी कारण कारखाना बंद कर दिये जाने से इलाके के सैकड़ों श्रमिकों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गयी है. मामला जिले के बरजोड़ा थाना के हॉट असुड़िया मोड़ स्थित एक फेरो एलॉय कारखाने की है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब श्रमिक काम करने के लिये कारखाना पहुंचे, तो देखा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा गेट के बाहर सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लगा दिया गया है. बिना किसी पूर्व सूचना या बैठक के अचानक कारखाना बंदी का नोटिस लगा देने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया है.

श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. श्रमिक अजय घोष एवं बुधन घोष का कहना है कि रात को ही नोटिस लगा दिया गया था. लेकिन श्रमिकों को सुबह इसकी जानकारी हुई. श्रमिकों का कहना है कि कारखाने में 39 स्थानीय श्रमिक एवं ठेका श्रमिकों समेत सैकड़ों लोग काम करते है. काफी दिनों से लोग यहां काम कर रहे हैं. कुछ श्रमिकों की उम्र भी अधिक हो गया है, अब उनलोगों को किसी दूसरे संस्थान में काम भी नहीं मिलेगा.

इस तरह बिना किसी आलोचना व पूर्व सूचना के अचानक कारखाना बंद करना पूरी तरह से अनुचित है. यहां काम करने वाले सभी बेरोजगार हो गये. अब उनका परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा यह समस्या परेशान कर रही है. तृणमूल नेता आलोक मुखर्जी का कहना है कि मालिक बिना कारण के कारखाना बंद नहीं कर सकता है. मामले की जानकारी जिला शासक को दी गयी है. काफी प्रयास के बाद भी कारखाना प्रबंधन से बात नहीं हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola