कसबा का कुख्यात सोना पप्पू गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2017 8:55 AM
लालबाजार के एआरएस की टीम के साथ कसबा थाने की पुलिस ने भक्तिनगर से दबोचा शौचालय के इस्तेमाल पर विवाद में हत्या का है आरोप कोलकाता : कुख्यात बदमाश सोना पप्पू को कसबा थाने की पुलिस ने लालबाजार के एआरएस की टीम के साथ मिल कर एनजेपी के भक्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार […]
लालबाजार के एआरएस की टीम के साथ कसबा थाने की पुलिस ने भक्तिनगर से दबोचा
शौचालय के इस्तेमाल पर विवाद में हत्या का है आरोप
कोलकाता : कुख्यात बदमाश सोना पप्पू को कसबा थाने की पुलिस ने लालबाजार के एआरएस की टीम के साथ मिल कर एनजेपी के भक्तिनगर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को फ्लाइट से सोमवार शाम को कोलकाता लाया गया. उसे मंगलवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कसबा इलाके के स्वीन ह्वो लेन में गत आठ फरवरी को शौचालय के व्यवहार को लेकर इलाके में दो गुटों में झड़प हुई थी. इस घटना में इलाके के निवासी पलास जाना और बाबू हल्दार गंभीर रूप से घायल हुए थे.
चिकित्सा के दौरान पलास की अस्पताल में मौत हो गयी थी. इस घटना में सोना पप्पू समेत कई के खिलाफ कसबा थाने में दो शिकायतें दर्ज हुई थीं. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. गुप्त जानकारी के आधार पर लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड की तरफ से इंस्पेक्टर पृथ्वीराज भट्टाचार्य, सब इंस्पेक्टर संदीप दत्ता और कसबा थाने के सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह के साथ तीन सदस्यों की टीम एनजेपी पहुंची और सोमवार को पप्पू सोना को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.
कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (3) सह संयुक्त पुलिस अायुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि सोना पप्पू के खिलाफ आसपास के थाने में कई शिकायतें दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










