मोदी उम्मीदवार नहीं हों तो भी राजग में नहीं लौटेंगे: जदयू

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : जनता दल (यू) ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा नरेंद्र मोदी की बजाय किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो ऐसी स्थिति में भी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं बनेगा. जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने एक साक्षात्कार में कहा, जदयू किसी भी […]

विज्ञापन

कोलकाता : जनता दल (यू) ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद अगर भाजपा नरेंद्र मोदी की बजाय किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो ऐसी स्थिति में भी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं बनेगा.

जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने एक साक्षात्कार में कहा, जदयू किसी भी स्थिति में राजग का हिस्सा नहीं बनेगी. अगर चुनाव के बाद मोदी प्रधानमंत्री (प्रत्याशी) नहीं बनाए जाते हैं और लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज अथवा राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो भी हम साथ नहीं जाएंगे. त्यागी से सवाल किया गया था कि क्या चुनाव के बाद अगर भाजपा नीत राजग को जदयू के समर्थन की जरुरत पड़ती है तो वह इस गठबंधन में फिर से लौटने पर विचार करेगा? उन्होंने कहा कि जून, 2013 में स्थिति अलग थी। पार्टी ने कहा था कि अगर भाजपा मोदी को छोड़कर किसी दूसरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो वह राजग में बनी रहेगी.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर त्यागी ने कहा, मोदी धर्मनिरनेपक्षता को खतरा हैं, राहुल नहीं है. अगर वह धर्मनिरपेक्ष हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह कोई ताकत नहीं है. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के नेताओं ने सीटों के तालमेल को लेकर जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है तो त्यागी ने कहा, मैं न तो इसकी पुष्टि करता हूं और न ही इससे इंकार करता हूं.

जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस के साथ मुलाकात, बैठने और बातचीत करने का कोई सवाल ही नहीं है. परंतु अब बहुत देर भी हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया, भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन के कारण संप्रग सरकार भाजपा और मोदी की सांप्रदायिक प्रगति पर निगरानी करने में नाकाम रही.

त्यागी ने कहा, आज कांग्रेस मोदी की राजनीति के मुकाबले में नहीं है. तीसरा मोर्चा ही भ्रष्ट कांग्रेस और सांप्रदायिक मोदी का मुकाबला कर सकता है. जदयू नेता ने कहा, यही वजह है कि मोदी तीसरे मोर्च पर बार बार हमले कर रहे हैं. तीसरा मोर्चा एक वास्तविकता है.

चुनाव के बाद हमारे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुने गए सदस्यों द्वारा किया जाएगा. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए त्यागी ने कहा कि कांग्रेस कैसे राजद प्रमुख लालू यादव के साथ गठबंधन कर सकती है जो चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola