6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़: बीरभूम जिले के सिउड़ी थाने के टोल टिकूरी गांव में छह साल की बच्ची के साथ शेख डालिम नाम के एक शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सिउड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और […]

विज्ञापन

पानागढ़: बीरभूम जिले के सिउड़ी थाने के टोल टिकूरी गांव में छह साल की बच्ची के साथ शेख डालिम नाम के एक शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा है. पीड़िता की स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सिउड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पीड़िता खेलने के दौरान शेख डालिम के घर में चली गयी. उस समय वह घर में अकेला था. मौके का लाभ उठा कर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गयी. आरोपी डालिम उसे घर में ही छोड़ कर फरार हो गया. परिजन बच्ची को तलाशते हुए पहुंचे तो उसकी हालत देख सन्न रह गये.

ग्रामीणों की मदद से उसे सिउड़ी सदर अस्पताल में भरती कराया. इधर, अभियुक्त को भागते समय कुछ ग्रामीणों ने दबोच लिया. उसकी पिटायी करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने डालिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अस्पताल में पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति ने इस घटना को शर्मनाक और बर्बरतापूर्ण बताते हुए राज्य सरकार को दोषी बताया. उसने कहा कि ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि होने के बाद भी पुलिस कठोर संदेश देने में विफल हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola