पंडित जसराज को मिलेगा प्रतिभा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा प्रवर्तित राष्ट्रीय शिखर प्रतिभा सम्मान का तृतीय सम्मान शास्त्रीय कंठ संगीत के विश्वविख्यात गायक, संगीत मार्तण्ड, पद्मविभूषण पंडित जसराज को प्रदान किया जायेगा. आगामी 23 मार्च को ओसवाल भवन में आयोजित समारोह में स्वर-सम्राज्ञी पद्मभूषण गिरिजा देवी के कर कमलों से यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया जायेगा. इस […]

विज्ञापन

कोलकाता : श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा प्रवर्तित राष्ट्रीय शिखर प्रतिभा सम्मान का तृतीय सम्मान शास्त्रीय कंठ संगीत के विश्वविख्यात गायक, संगीत मार्तण्ड, पद्मविभूषण पंडित जसराज को प्रदान किया जायेगा. आगामी 23 मार्च को ओसवाल भवन में आयोजित समारोह में स्वर-सम्राज्ञी पद्मभूषण गिरिजा देवी के कर कमलों से यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया जायेगा.

इस समारोह में महानगर की संगीत से संबद्ध संस्थाओं द्वारा भी पंडित जी का सम्मान किया जायेगा. ज्ञातव्य है कि 1998 ई. में स्थापित कुमारसभा ने अपने शताब्दी दशक में इस सम्मान का प्रवर्तन किया है, जो प्रत्येक वर्ष किसी एक ऐसे विशिष्ट व्यक्ति को प्रदान किया जायेगा जिसने अपने अप्रतिम अवदान से समाज व राष्ट्र को समृद्ध किया है. इसका प्रथम सम्मान उद्योग जगत के भीष्म पितामह बिरला दंपति बसंत कुमार-डॉ सरला बिरला को प्रदान कि या गया था. गत वर्ष यह सम्मान अध्यात्म जगत के पावन क्रांतिकारी संत व भारत माता मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज को प्रदान किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola