कोलकाता : राकेश सिंह की रिहाई से कांग्रेसियों में जश्न

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश युवा इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष व पोर्ट इलाके के कांग्रेस नेता राकेश कुमार सिंह की शुक्रवार को रिहाई के बाद एक बार फिर से क्षेत्र के इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान लौट आयी है. गुरुवार को कलकत्ता हाइकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. शुक्रवार को उनके अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल से निकलते […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश युवा इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष व पोर्ट इलाके के कांग्रेस नेता राकेश कुमार सिंह की शुक्रवार को रिहाई के बाद एक बार फिर से क्षेत्र के इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान लौट आयी है. गुरुवार को कलकत्ता हाइकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. शुक्रवार को उनके अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल से निकलते ही हजारों की संख्या में समर्थक जेल के बाहर एकत्रित हो गये एवं गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया.

इंटक के नेता आमिर परवेज ने बताया कि उनके मार्गदर्शक के अचानक जेल चले जाने से समर्थकों में निराशा छा गयी थी. विगत दो माह से क्षेत्र में नेतृत्व का अभाव हो गया था. अब उनके बाहर आने से हमे अभिभावक वापस मिल गया. आज उनकी रिहाई असत्य पर सत्य की जीत है. वहीं दक्षिण कोलकाता के इंटक नेता आकिब गुलजार ने कहा कि राकेश सिंह की लगातार बढ़ती लोकप्रियता इलाके के सत्ताधारी नेताओं को हजम नहीं हो रही थी. इसी कारण प्रशासन के साथ मिल कर सत्तापक्ष के कुछ नेताओं ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया व इतने दिनों तक हिरासत में रखा.

* मेरी जान लेने की थी साजिश: सिंह

रिहाई के बाद प्रभात खबर से विशेष बातचीत में राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया व जेल में बंद कर दिया गया. मुझे एवं मेरे परिवार को सत्तापक्ष के कुछ नेता मारना चाहते हैं. प्रशासन पर दबाब बनाकर मुझे दो महीने तक क्षेत्र की जनता की सेवा से दूर रखा.

गिरफ्तारी के दौरान प्रशासन के अधिकारियों से मुझ पर तृणमूल में शामिल होने का दबाव बनाया गया. लेकिन मैं कफन ओढ़ लूंगा पर तृणमूल में शामिल नहीं हूंगा. मैं माननीय हाईर्कोर्ट का शुक्रगुजार हूं कि सच्चाई को समझा गया एवं मुझे रिहा किया. कल से ही मैं फिर क्षेत्र में अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सेवा की राजनीति में जुड़ जाऊंगा.

* युवा कांग्रेस ने किया नवान्न घेराव अभियान

उधर, राकेश सिंह की गिरफ्तारी व सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस व इंटक की ओर से शुक्रवार को चिडि़याखाना के पास से सरकार विरोधी जुलूस व नवान्न घेराव किया गया, लेकिन पुलिस ने इस जुलूस को शुरू होने के साथ ही लगभग 1800 युवा कांग्रेस व इंटक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया.

इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमिताभ राय ने कहा कि बिना किसी दोष के इतने दिनों तक राकेश को गिरफ्तार कर रखा गया. इसका आज हम विरोध व हाइकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं. प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सौमिक हुसैन ने कहा कि राकेश सिंह को गलत आरोप में फंसा कर गिरफ्तार किया गया. लेकिन राकेश पर तृणमूल की यह नीति नहीं चली. क्योंकि राकेश सच्चा कांग्रेसी व क्षेत्र के युवाओं का नेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola