तृणमूल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात खारिज की

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को खारिज करते हुए फिर से कहा कि वह पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों से चुनाव लड़ेगी.चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यहां […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को खारिज करते हुए फिर से कहा कि वह पश्चिम बंगाल में सभी 42 सीटों से चुनाव लड़ेगी.चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. हम सभी 42 सीटों पर चुनाव लडेंगे और गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.’’

तृणमूल के महासचिव मुकुल रॉय ने पार्टी ने अकेल दम पर पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने और जीतने की ओर ध्यान दिलते हुए कहा, ‘‘तृणमूल न साम्प्रदायिक भाजपा के साथ है और न हीं कांग्रेस के साथ.’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा होने के बाद तृणमूल के उम्मीदवारों की सूची जारी होगी.बंदोपाध्याय ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola