लोकसभा चुनाव में हमारी जीत तय : गुरुंग

Updated:
विज्ञापन

दाजिर्लिंग : अगले लोकसभा चुनाव में हमारी जीत तय है. आज दाजिर्लिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने ढ़ाई लाख वोट से चुनाव जीता था. इस बार भी जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है. उनका दावा था […]

विज्ञापन

दाजिर्लिंग : अगले लोकसभा चुनाव में हमारी जीत तय है. आज दाजिर्लिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने ढ़ाई लाख वोट से चुनाव जीता था. इस बार भी जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है. उनका दावा था कि लोकसभा चुनाव में गोजमुमो की भी अहम भूमिका होगी. खास कर उत्तराखंड व उत्तर-पूर्वी राज्यों में. यहां गोरखा समुदाय की संख्या काफी है.

अगले लोकसभा चुनाव में गोजमुमो की भूमिका क्या होगी, इस बारे में हालांकि उन्होंने कोई पत्ता नहीं खोला. उन्होंने कहा कि रोशन गिरी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आज गृह मंत्री से मुलाकात की. उक्त बैठक में अलग गोरखालैंड को लेकर गुहार लगायी गयी है. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी यह टीम मुलाकात करेगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन के भीतर वे भी दिल्ली जा सकते हैं. महेंद्र पी लामा को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2007 में गोजमुमो का गठन किया गया था, उस समय डॉ लामा को बुलाया गया था. लेकिन उन्होंने कहा था कि वे इस समय सरकारी कर्मचारी है.

बाद में इस पर विचार करेंगे. श्री गुरुंग ने कहा कि केवल सांसद बन जाने से ही गोरखालैंड नहीं मिलेगा. केवल शिक्षा हासिल कर लेने से ही कुछ नहीं होता है, विभिन्न विषयों पर काम करने के लिए अनुभव की जरूरत भी होती है. यदि डॉ लामा गोरखालैंड को लेकर गंभीर होते तो गोरखालैंड आंदोलन में मारे गये उनके लोगों के प्रति वे सहानुभूति प्रकट करते. लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया. उन्होंने बताया कि अगले पांच मार्च को राई, याक्खा, गुरुंग, भुजेल, नेवार, जोगी, सुनवार, मंगर, ख्वास व थामी समुदायों को लेकर एक बैठक बुलायी गयी है. सरकार से इन्हें जनजाति का दर्जा देने के लिए पत्रचार भी किया गया है. उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही जीटीए मुख्यालय से लेकर पालिकाओं के सचिवों में फेरबदल किया जा सकता है. पी अर्जुन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कार्य किया है, उससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola