सीएम के रवैये से बढ़ीं दुष्कर्म की घटनाएं

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुस्त रवैये के कारण यहां महिलाओं के प्रति हिंसा व दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है. अगर मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान देते हुए समय पर कार्रवाई करतीं, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती. बंगाल में महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय महिला आयोग […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुस्त रवैये के कारण यहां महिलाओं के प्रति हिंसा व दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है. अगर मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान देते हुए समय पर कार्रवाई करतीं, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती. बंगाल में महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय महिला आयोग ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी को पत्र लिखा है और इन मामलों में उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

केंद्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री के सुस्त रवैये के साथ-साथ यहां की पुलिसिया कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है. अधिकांश मामलों में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामलों को रफा-दफा करने में ही सक्रिय भूमिका निभा रही है. इसलिए उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को बंगाल में बढ़ रही हिंसक घटनाओं के प्रति ध्यान देते हुए इन मामलों में हस्तक्षेप करने को कहा है.

उन्होंने कहा कि वीरभूम में एक सॉलिसी सभा में 20 वर्ष की युवती के साथ 13 लोगों को सामूहिक दुष्कर्म की सजा सुनाने की घटना ने सिर्फ बंगाल का नहीं, बल्कि पूरे देश का सिर नीचे किया है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका बहुत ही उदासीन रही है. इसके अलावा पार्क स्ट्रीट कांड में अब भी दुष्कर्म के सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में नहीं हैं. इस मामले की सच्चई ही अब तक लोगों के सामने नहीं आयी है. केंद्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने अधीर रंजन चौधरी से इन मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola