टेट की पद्धति में फेरबदल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोप के बीच नयी परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. 30 मार्च को राज्य में फिर से प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) होगी. मंगलवार से ही इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पर्षद ने घोषणा […]

विज्ञापन

कोलकाता: प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोप के बीच नयी परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. 30 मार्च को राज्य में फिर से प्राथमिक शिक्षकों के लिए टेट (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) होगी. मंगलवार से ही इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

पर्षद ने घोषणा की है कि 2012 में जिन लोगों ने टेट की परीक्षा दी थी, अब 30 मार्च की परीक्षा के लिए उन्हें फीस नहीं देनी होगी.

पिछली बार टेट में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत एक फीसदी से कुछ ज्यादा था. पर्षद के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार परीक्षा में बैठने के लिए कोई उम्र-सीमा नहीं है, जितनी बार इच्छा परीक्षा दी जा सकती है. शिक्षक नियुक्ति के साथ टेट का संपर्क नहीं रहेगा. टेट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जायेगा. उसके बाद शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभिन्न जिलों में विज्ञप्ति जारी की जायेगी. उस समय प्रमाणपत्र के साथ आवेदन किया जा सकेगा.

नहीं होगी निगेटिव मार्किग
प्राथमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष मानिक भट्टाचार्य ने बताया कि 30 मार्च की टेट परीक्षा में कई फेरबदल किये गये हैं. परीक्षा 150 अंकों की होगी. पांच विषयों से 30-30 प्रश्न रहेंगे. उत्तर मल्टी च्वाइस पद्धति से देना होगा. इसमें निगेटिव मार्किग नहीं रहेगी. परीक्षा का समय डेढ़ घंटे होगा. जिन परीक्षार्थियों ने 2012 की टेट परीक्षा दी थी, उन्हें टेट के लिए नया फार्म नहीं भरना पड़ेगा. पर्षद का कहना है कि 666.6ु1ी24’32.ल्ल्रू.्रल्ल वेबसाइट से पुराने परीक्षार्थियों को पूरी जानकारी मिल जायेगी. वेबसाइट पर पुरानी परीक्षा का रोल नंबर देने पर पूरी जानकारी मिल जायेगी. आवेदनकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त है या नहीं. इसकी जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी. परीक्षा देना चाहते हैं या नहीं देना चाहते हैं. इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर देनी होगी. पुराने परीक्षा केंद्र व पुराने रॉल नंबर से परीक्षा होगी. पर्षद के अनुसार पिछली बार 20 लाख परीक्षार्थियों ने टेट परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार जो नये टेट परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए शीघ्र ही आवेदन पत्र दिया जायेगा. एक साथ नये व पुराने आवेदन करने पर उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola