तृणमूल कांग्रेस के नये पार्टी प्रवक्ता बने अमित मित्र

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य के वित्त एवं उद्योग मंत्री अमित मित्र को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया है. तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव मुकुल राय ने आज यहां पीटीआई से कहा, ‘‘अमित मित्र को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है और […]

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य के वित्त एवं उद्योग मंत्री अमित मित्र को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया है.

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव मुकुल राय ने आज यहां पीटीआई से कहा, ‘‘अमित मित्र को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है और पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन उनका सहयोग करेंगे.’’ पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने मीडिया से राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करने के लिए मित्र और ओ ब्रायन को प्रवक्ता नियुक्त किया है. सूत्रों ने बताया कि रॉय पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव के तौर पर संगठनात्मक मामलों की निगरानी करते रहेंगे.मित्र को ऐसे समय में पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है जब ममता लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में निर्णायक भूमिका निभाने के प्रयास में हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल से बाहर प्रचार अभियान की कल त्रिपुरा से शुरुआत कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola