राज्य में बीज की समस्या दूर करने की पहल सीड विलेज बनायेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य में बीज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ उत्तर श्रेणी के बीज का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने ‘सीड विलेज’ की स्थापना करने का फैसला किया है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित किसानों के एसोसिएशन की मदद से इस सीड विलेज बनाये जायेंगे, जहां विभिन्न प्रकार के सब्जियों के […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य में बीज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ उत्तर श्रेणी के बीज का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने ‘सीड विलेज’ की स्थापना करने का फैसला किया है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित किसानों के एसोसिएशन की मदद से इस सीड विलेज बनाये जायेंगे, जहां विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज का उत्पादन किया जायेगा. यह जानकारी राज्य के कृषि मंत्री मलय घटक ने दी.

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की सब्जियों के उत्तम श्रेणी के बीज का उत्पादन करने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है. इससे राज्य में बीज की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही अन्य राज्यों में बीज की आपूर्ति कर आमदनी भी बढ़ायी जायेगी. उत्तर बंगाल के किसानों को बीजों के लिए पहले अन्य राज्यों पर निर्भर होना पड़ता था, लेकिन आनेवाले समय में यहां की स्थिति ही कुछ और होगी.

यहां के स्थानीय किसान भी बीज का निर्यात कर आमदनी कर पायेंगे. उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में तेल बीज, मक्का बीज, पाट बीज इत्यादि सहित अन्य बीजों का उत्पादन किया जा रहा है, अब यहां सब्जियों के बीज का उत्पादन भी किया जायेगा. राज्य के कृषि विभाग की ओर से कई गांवों को बीज प्रसंस्करण मशीन व आद्र्रता मापन मशीन भी मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola