नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 7:11 AM
हुगली: नाबालिग व महिलाओं के साथ दुष्कर्म मामले में हुगली जिला आये दिन सुर्खियाें में छाया रहता है. कुछ मामले तो ऐसे सामने आते हैं जिनको सुनने के बाद लोग दंग रह जाते हैं. एेसा ही एक मामला आरामबाग के तिरोल गांव में सामने आया है जहां पर एक करीब 70 वर्षीय वृद्ध पर एक […]
सनातन दास ने 11 वर्षीय एक नाबालिका को प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा था. बुधवार को जब पीड़िता के परिवारवालों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए वृद्ध को रंगे हाथों पकड़ा तो दंग रह गये. पहले तो मौके पर ही वृद्ध को पकड़कर जमकर पिटाई की उसके बाद पुलिस को सूचना दी. यह कोई पहली घटना नहीं है, हुगली जिले के अलग-अलग इलाकों में आये दिन नाबालिग व महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले संज्ञान में आते रहते हैं. हालांकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










