तीन दिन बढ़ी जयप्रकाश की हिरासत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 7:52 AM

विज्ञापन

कोलकाता. जलसाजी मामले में गिरफ्तार राज्य भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की तीन दिन की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गयी. उन्हें बुधवार को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने बताया कि मामले में और पूछताछ की आवश्यकता है. उन्होंने पुलिस के समक्ष टेट प्ररीक्षार्थी संगठन से रुपये लेने की बात स्वीकार की […]

विज्ञापन
कोलकाता. जलसाजी मामले में गिरफ्तार राज्य भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की तीन दिन की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गयी. उन्हें बुधवार को विधाननगर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने बताया कि मामले में और पूछताछ की आवश्यकता है. उन्होंने पुलिस के समक्ष टेट प्ररीक्षार्थी संगठन से रुपये लेने की बात स्वीकार की है. रुपये उन्होंने कहां रखे हैं, किसको दिए हैं, इसके बारे मे पूछताछ होनी बाकी है. पूछताछ के बाद मामले में और खुलासा होगा.

सरकारी वकील ने जयप्रकाश मजुमदार को सात दिन की और पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की. दूसरी ओर जयप्रकाश मजुमदार के वकील ने बताया कि वह पहले ही तीन दिन के पुलिस हिरासत में रह चुके हैं, कोई बरामदगी नहीं हुई है. रुपये लेने की कोई रशीद भी कोर्ट में नहीं जमा की गयी है. रुपये लेने की जांच की प्रामाणिकता के लिए मामला अभी काफी दिन चलनेवाला है, इसलिए जयप्रकाश को मामले में जमानत दी जाये. दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद विधाननगर कोर्ट ने जयप्रकाश मजुमदार की पुलिस हिरासत की अवधि तीन दिन बढ़ा दी.

कोर्ट से निकलने के दौरान जयप्रकाश मजुमदार ने कहा कि मामला भुवेनश्वर बनाम विधाननगर है. उन्होंने बताना चाहा कि राेज वैली मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के बाद बदले की भावना से तृणमूल सरकार के निर्देश पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola