नेपाल से लाकर युवती को रेड लाइट एरिया में बेचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 7:51 AM
कोलकाता. हाल ही में जोड़ाबागान ट्रैफिक गार्ड के एक सर्जेंट ने जोड़ासांको इलाके से नेपाल से महानगर लाकर देह व्यापार के लिए बेची गयी एक किशोरी को रिहा कराया था. उससे पूछताछ के आधार पर जोड़ासांको थाने की पुलिस ने किशोरी की फुआ दीपा मित्रा, फूफा गौतम मित्रा और किशोरी को खरीदने वाली महिला कविता […]
अदालत में पेश करने पर तीनों को छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, जोड़ाबागान इलाके से किशोरी को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखकर संदेह के आधार पर उससे पूछताछ कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था. किशोरी ने बताया था कि घर में काम करने के नाम पर उसकी फुआ दीपा मित्रा और फुफा गौतम मित्रा उसे नेपाल से महानगर ले आये थे.
इसके बाद तकरीबन एक महीने घरेलू काम करवा कर साजिश के तहत मोचीपाड़ा इलाके में एक देह व्यापार के अड्डे में उसे बेच दिया. नेपाल से देह व्यापार के लिए लायी गयी कुछ अन्य किशोरियां पहले से वहां मौजूद थीं. लिहाजा उसे संदेह होने पर एक युवती की मदद से वह वहां से भाग निकली और घूमते-घूमते सड़क किनारे ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले तक पहुंची. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










