लाखों रुपये के जेवरात लेकर नौकरानी फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 1:52 AM
विज्ञापन
कोलकाता: काम के दौरान घर से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर नौकरानी फरार हो गयी. घटना गरफा इलाके के कालीतल्ला मेन रोड में सोमवार शाम की है. फ्लैट की मालकिन पौशाली चटर्जी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसके यहां दक्षिण 24 परगना […]
विज्ञापन
कोलकाता: काम के दौरान घर से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर नौकरानी फरार हो गयी. घटना गरफा इलाके के कालीतल्ला मेन रोड में सोमवार शाम की है.
फ्लैट की मालकिन पौशाली चटर्जी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसके यहां दक्षिण 24 परगना के फलता की रहनेवाली मीता मंडल नामक एक नौकरानी काम करती है.
रविवार से वह काम करने घर पर और नहीं आ रही थी. अचानक घर की जांच करने पर पता चला कि सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, सोने का नेकलेस गायब है. इसके अलावा कुछ अन्य चांदी के जेवरात भी गायब हैं. कुल गायब जेवरातों की कीमत 2.5 लाख के करीब है. उसे शक है कि मीमिता ने ही घर में चोरी की है और तब से वह फरार है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक उसका पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










