विक्षिप्त ने की दो की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 1:50 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. दिनदहाड़े एक युवक और एक वृद्ध महिला की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. दिमागी रूप से बीमार एक व्यक्ति ने इस भीषण हत्याकांड को अंजाम दिया. मंगलवार की दोपहर हत्या की यह घटना दार्जिलिंग जिला पुलिस के नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत हाथीघीसा इलाके में घटी है. जानकारी मिलते ही नक्सलबाड़ी की पुलिस […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. दिनदहाड़े एक युवक और एक वृद्ध महिला की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. दिमागी रूप से बीमार एक व्यक्ति ने इस भीषण हत्याकांड को अंजाम दिया. मंगलवार की दोपहर हत्या की यह घटना दार्जिलिंग जिला पुलिस के नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत हाथीघीसा इलाके में घटी है. जानकारी मिलते ही नक्सलबाड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया . स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत हाथीघीसा निवासी बापोई वास्की(40) और मिनगाड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या हुई है. बापोई वास्की का हाथीघीसा इलाके में कसाइखाना है.

मंगलवार को पंचायत कार्यालय से आवासीय प्रमाण पत्र लेने के लिए वृद्ध महिला हाथीघीसा पहुंची थी. कागजात लेकर घर लौटने के दौरान वह बापोई के कसाइखाना के निकट सड़क के किनारे बैठी थी. बापोई अपनी दुकान में आराम फरमा रहा था. उसी समय मानसिक रूप से बीमार एक पागल व्यक्ति कसाइखाना पहुंचा और वहां रखे धारदार हथियार से बापोई पर अचानक हमला कर दिया. बापोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही उस पागल व्यक्ति ने उसके पेट में कई बार मांस काटने वाले चॉपर से गोद दिया. घटना देखकर दुकान के निकट बैठी वृद्धा ने चिल्लायी और लोगों को बुलाने लगी.

उसे चिल्लाते देखकर पागल ने उस पर भी हमला कर. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. कुछ लोगों ने पागल को धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने आरोपी पागल को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना स्थल की अच्छे से जांच करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.घटना की पुष्टि करते हुए नक्सलबाड़ी के बीडीओ किंगशुक मायती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola