अब ऊंट तस्करी का मामला आया सामने, 35 ऊंट जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 1:53 AM
इसलामपुर. गायों के बाद अब ऊंटों की तस्करी के मामले ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. अबतक उत्तर बंगाल में विभिन्न स्थानों से गायों की तस्करी का मामला ही सामने आया था. ऊंटों की तस्करी का मामला शायद पहली बार सामने आया है.अभी इस बात का पता नहीं चला है कि इन ऊंटों […]
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर जिले के इसलामपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर तीन स्थानों से 35 ऊंट बरामद किये है. इसके साथ ही एक वाहन को भी जब्त किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहली कार्रवाई इस्लामपुर के पास ही की गयी. यहां कुछ लोग ऊंट को लेकर जा रहे थे. पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को इनपर शक हुआ. इनसे दस्तावेजों की मांग की गयी तो यह लोग कोइ दस्तावेज नहीं दिखा सके. सिर्फ इनलोगों ने बताया कि वहलोग राजस्थान से ऊंट को ला रहे हैं. यहां कुल 29 ऊंट को जब्त किया गया. इसके बलावा इसी थाना अंतर्गत गुंजरिया से भी पांच ऊंट बरामद किया गया है.
इन दोनों मामलों में 6 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. तीसरे मामले में इस्लामपुर महकमा चोपड़ा से एक उंट जब्त किया गया है.पुलिस सूत्रों ने बताया है कि ऊंट को एक पिकअप वैन में रखा गया था. चोपड़ा पुलिस ने पिकअप वैन डब्ल्यू बी 73 बी 9158 को भी अपने कब्जे में ले लिया है.इसके साथ ही वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह भरत राठौर ने बताया है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










