महानगर के दो इलाकों में वारदात : आइटी अधिकारी बन लगाया लाखों का चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2017 8:06 AM
विज्ञापन
महानगर के दो इलाकों में दिया वारदात को अंजाम 19 लाख के गहने व 6.5 लाख नकद की लगायी चपत कोलकाता : महानगर के दो इलाकों में खुद को आइटी अधिकारी बता कर लाखों का चूना लगाने के मामले प्रकाश में आये हैं. शनिवार की रात एस सेठ नाम की महिला टालीगंज इलाके से होते […]
विज्ञापन
महानगर के दो इलाकों में दिया वारदात को अंजाम
19 लाख के गहने व 6.5 लाख नकद की लगायी चपत
कोलकाता : महानगर के दो इलाकों में खुद को आइटी अधिकारी बता कर लाखों का चूना लगाने के मामले प्रकाश में आये हैं. शनिवार की रात एस सेठ नाम की महिला टालीगंज इलाके से होते हुए कस्बा स्थित अपने घर लौट रही थी.
इस क्रम में कुछ लोग उसके पास आये और खुद को आइटी विभाग का अधिकारी बताया. महिला के पास लगभग 6.5 लाख रुपये थे. बातचीत के दौरान उन्होंने महिला के सारे रुपये गायब कर लिये. लाखों रुपये का चूना लगाने की बात का जब पता चला, तो उसने टालीगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.
ऐसी ही एक घटना पोस्ता इलाके में घटी थी. शुक्रवार को गिरीश पार्क निवासी परिमल दे लगभग 19 लाख रुपये के गहनों के साथ पोस्ता इलाके से गुजर रहे थे. उसे किसी व्यक्ति को गहने देने थे. आरोप के अनुसार पोस्ता इलाके में कुछ लोगों ने खुद को आयकर विभाग (आइटी) अधिकारी बता कर पूछताछ की. पास ही उनका एक वाहन खड़ा था. उसमें परिमल को बैठने को कहा. शिकायत के अनुसार बातचीत के दौरान परिमल को कुछ पेय पदार्थ पिलाया गया. उसके बाद उन्हें होश नहीं रहा. जब होश आया, तो उनके पास गहने नहीं थे. उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










