रूई की गोदाम में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 9:13 AM
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाना के पलता इलाके में गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे रूई की एक गोदाम में आग लग गयी. गोदाम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लपटों को देख कर घटना की सूचना फौरन गोदाम के मालिक को दी. मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. दमकल […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाना के पलता इलाके में गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे रूई की एक गोदाम में आग लग गयी. गोदाम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने लपटों को देख कर घटना की सूचना फौरन गोदाम के मालिक को दी. मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी.
दमकल विभाग के चार इंजन मौके पर पहुंच गये. घंटों के प्रयास के बाद आग को काबू में किया गया. बताया जाता है कि गत नौ और 10 जनवरी को गोदाम में रूई स्टोर की गयी थी. उक्त रूई को बांग्लादेश में सप्लाई करने की योजना थी. कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर ने बताया कि आग से करीब चार करोड़ रुपये की रूई जल कर स्वाहा हो गयी. आग को बुझाने के लिए जेसीबी से गोदाम की एक दीवार तोड़नी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










