पांच डकैत पकड़े गये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 9:11 AM

विज्ञापन

कोलकाता : बशीरहाट थाने की पुलिस ने बुधवार रात घना इलाके में अभियान चला कर पांच सशस्त्र डकैतों को पकड़ा. ये सभी एक मत्स्य पालन केंद्र में छिपे हुए थे. उनके नाम सिराजुल मोल्ला, सैयद अली, हुसैन अली, सपन कयाल और गणेश अधिकारी बताये गये हैं. पुलिस ने बताया कि ये डकैती की साजिश से […]

विज्ञापन

कोलकाता : बशीरहाट थाने की पुलिस ने बुधवार रात घना इलाके में अभियान चला कर पांच सशस्त्र डकैतों को पकड़ा. ये सभी एक मत्स्य पालन केंद्र में छिपे हुए थे. उनके नाम सिराजुल मोल्ला, सैयद अली, हुसैन अली, सपन कयाल और गणेश अधिकारी बताये गये हैं. पुलिस ने बताया कि ये डकैती की साजिश से इलाके में एकत्रित हुए थे. पुलिस ने सूचना के आधार पर अभियान चला कर पांचों को गिरफ्तार किया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गये. पुलिस ने उनके पास से गोली से भरी हुई दो पाइपगन, तीन भुजाली और दो हाई पावर टार्च बरामद किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola