बार गर्ल ने लगायी फांसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2017 8:06 AM
विज्ञापन
सर्वेपार्क इलाके की घटना कोलकाता. प्यार में धोखे के बाद एक ट्रेनी बार गर्ल ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगा कर जान दे दी. घटना सर्वेपार्क इलाके के इस्टर्न मेट्रोपॉलिटन स्थित एक बार के स्टाफ क्वार्टर में रविवार रात घटी. मृत युवती का नाम पूर्णिमा देबनाथ (25) है. वह मूलत: उत्तर दिनाजपुर की रहनेवाली थी. […]
विज्ञापन
सर्वेपार्क इलाके की घटना
कोलकाता. प्यार में धोखे के बाद एक ट्रेनी बार गर्ल ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगा कर जान दे दी. घटना सर्वेपार्क इलाके के इस्टर्न मेट्रोपॉलिटन स्थित एक बार के स्टाफ क्वार्टर में रविवार रात घटी. मृत युवती का नाम पूर्णिमा देबनाथ (25) है. वह मूलत: उत्तर दिनाजपुर की रहनेवाली थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम को उन्हें खबर मिली कि एक बार के स्टाफ क्वार्टर में रहनेवाली युवती ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली है.
खबर पाकर पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि वह इस बार सह क्लब में काम करनेवाले युवक के साथ प्रेम करती थी. अचानक उसे धोखा मिलने के कारण कुछ दिनों से उदास रह रही थी. लोगों का प्राथमिक अनुमान है कि इसी धोखे के कारण उसने यह कदम उठाया होगा. सर्वेपार्क थाना की पुलिस उस प्रेमी युवक से पूछताछ कर रही है. इस घटना की खबर उसके घरवालों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










