सड़क हादसे में ज्योतिषी समेत तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2016 7:57 AM
विज्ञापन
हुगली. सड़क हादसे में एक ज्योतिषी समेत दो लोगो की मौत हो गयी. हादसा दादपुर थाना के अमीरा इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस हाइवे पर हुआ. घटना में एक व्यक्ति घायल है. सभी उत्तर 24 परगना के बरानगर के निवासी बताये गये हैं. पेशे से ज्योतिषी पराशर गांगुली अपने सहयोगी प्रीतम गुप्ता, गाड़ी चालक देबजीत बसाक […]
विज्ञापन
हुगली. सड़क हादसे में एक ज्योतिषी समेत दो लोगो की मौत हो गयी. हादसा दादपुर थाना के अमीरा इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस हाइवे पर हुआ. घटना में एक व्यक्ति घायल है. सभी उत्तर 24 परगना के बरानगर के निवासी बताये गये हैं. पेशे से ज्योतिषी पराशर गांगुली अपने सहयोगी प्रीतम गुप्ता, गाड़ी चालक देबजीत बसाक दुर्गापुर के बेनचिति इलाके स्थित अपने चेंबर में जा रहे थे.
गाड़ी में उनका भतीजा प्रबीर गांगुली भी था. तभी बर्दवान से आ रही एक गाड़ी उनकी कार से टकरा गयी. बुरी तरह घायल चारों को चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया. वहीं तीन की मौत हो गयी, जबकि घायल भतीजे प्रबीर का इलाज जारी है. पराशर के बड़े भाई प्रलय ने बताया कि उनका भाई नामी ज्योतिषी थे.
सिलीगुड़ी, बहरामपुर, दुर्गापुर, हावड़ा सहित कई इलाके में उनके चेंबर थे. आज सुबह दुर्गापुर जाते वक्त यह दुर्घटना हुई. वे लोग बरानगर रामचन्द मुखर्जी लेन के रहनेवाले हैं. इस खबर के बाद से इलाके में शोक व्याप्त है.
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत : खड़गपुर. दो अलग अलग इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना खड़गपुर नगर थाना इलाके के पुरातन बाजार मोड़ इलाके में हुई.
मृतक का नाम कुमुद जारिया (55) है. वह झोली इलाके का निवासी था. वह अपनी पत्नी के साथ लूना जा रहा था. बांस लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इस कारण उसकी मौत हो गयी. उसकी पत्नी घायल हो गयी है. दूसरी घटना पिंगला थाना अंतर्गत दजीपुर इलाके में हुई. मृतक का नाम संटू कुमार ओझा (25) है. सड़क पार करते समय उसे ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










