किशोरी का अपहरण, रात भर कार में यौन उत्पीड़न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2016 7:57 AM

विज्ञापन

राजारहाट-न्यूटाउन. कार के ड्राइवर की कारतूत ने किया शर्मसार राजारहाट व न्यूटाउन के रास्ते पर घुमाया तड़के चिन्नार पार्क में एक निर्जन स्थान पर उतार दिया कोलकाता : राजारहाट में शनिवार रात ओला कार से एक किशोरी का अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया गया. रात भर राजारहाट और न्यूटाउन के विभिन्न इलाकों में कार से […]

विज्ञापन
राजारहाट-न्यूटाउन. कार के ड्राइवर की कारतूत ने किया शर्मसार
राजारहाट व न्यूटाउन के रास्ते पर घुमाया
तड़के चिन्नार पार्क में एक निर्जन स्थान पर उतार दिया
कोलकाता : राजारहाट में शनिवार रात ओला कार से एक किशोरी का अपहरण कर यौन उत्पीड़न किया गया. रात भर राजारहाट और न्यूटाउन के विभिन्न इलाकों में कार से घुमाने के बाद सुबह उसे चिन्नारपार्क में उतार कर आरोपी फरार हो गये. आरोपियों में एक उक्त किशोरी का परिचित बताया गया है. वह ओला कार का चालक है.
बताया जाता है कि शनिवार रात डेढ़ बजे राजारहाट अंचल में 15 साल की एक किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. वहां पहले से एक ओला कार खड़ी थी. परिवार के लोगों का आरोप है कि अचानक किशोरी का मुंह दबा कर जबरन उसे ओला कार में चढ़ा लिया गया.
कार में चालक के अलावा एक और युवक मौजूद था. किशोरी को कई घंटे राजारहाट और न्यूटाउन के विभिन्न निर्जन स्थानों कार से घुुमाया गया. चलती कार में यौन उत्पीड़न किया गया. इस दौरान उसके मुंह को दबा कर रखा गया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गयी. होश आने पर रविवार तड़के उसे चिन्नारपार्क में एक स्थान पर उतार दिया गया. स्थानीय एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लेकर उसने घटना की जानकारी अपने घर के लोगों को दी.
बाद में परिवार के लोग उसे वहां से घर ले आये. रविवार सुबह परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत राजारहाट थाने में दर्ज करायी. पुलिस किशोरी के बयान की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ओला चालक रॉकी पहले से उक्त किशोरी का परिचित था. दोनों की एक सामारोह के दौरान मुलाकात हुई थी, तभी से वह उक्त किशोरी से संपर्क रखने का चेष्टा कर रहा था. राजारहाट थाना की पुलिस ने किशोरी का अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने उक्त मार्ग के विभिन्न सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है. घटना के बाद फिर न्यूटाउन और राजारहाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. राजारहाट थाना की पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
मुंह खोलने पर कत्ल कर देने की धमकी
कारखाना मालिक पर आरोप, घटना के बाद फरार
स्थानीय लोगों का आरोपी के घर पर फूटा गुस्सा
किशोरी की मां ने दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : ठाकुरपुकुर इलाका स्थित कारखाने में काम करनेवाली नौकरानी की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना ठाकुरपुकुर इलाके के अरविंद नगर के नालंदापाड़ा में रविवार सुबह घटी. आरोपी की मां ने पीड़ित बेटी को साथ लेकर इसकी शिकायत ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज करायी है. इस घटना के बाद आरोपी कारखाना मालिक विश्वजीत सिन्हा (42) इलाके से फरार है.
क्या है घटना
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि वह ठाकुरपुकुर इलाके में विश्वजीत सिन्हा के यहां उसके मिनरल वाटर प्लांट में काम करती है. रविवार होने के कारण उसकी 11 वर्षीय बेटी भी प्लांट में उसके साथ जाने के लिए जिद करने लगी. इसके कारण वह रविवार को बेटी को अपने साथ लेकर प्लांट में काम करने आयी थी. पीड़ित किशोरी की मां का अारोप है कि काम करने के बीच उसे विश्वजीत ने कुछ सामान लाने के लिए बाहर भेजा. वापस लौटने पर उसने बेटी को रोते देखा. किशोरी के शरीर पर काफी जख्म के निशान थे.
इसके बाद वह शोर मचा कर लोगों को वहां मदद के लिए बुलाने लगी, तभी विश्वजीत मुंह बंद नहीं करने पर बेटी व उसे कत्ल कर देने की धमकी देने लगा. शोर सुन कर असापास के लोग वहां पहुंचे. इस बीच विश्वजीत वहां से फरार हो गया. लोगों ने कारखाने में तोड़फोड़ कर अपने गुस्से का इजहार किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है. वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola