कैदी वाहन से फरार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : हुगली जिले के चिनसुरा में अदालत ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर मिर्च का पाउडर छिड़कर कैदियों के वाहन से फरार हो गये एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बर्दवान पुलिस अधीक्षक एस एम एच मिर्जा ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद कल रात दो लोगों […]

विज्ञापन

बर्दवान (पश्चिम बंगाल) : हुगली जिले के चिनसुरा में अदालत ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर मिर्च का पाउडर छिड़कर कैदियों के वाहन से फरार हो गये एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बर्दवान पुलिस अधीक्षक एस एम एच मिर्जा ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद कल रात दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये दोनों लोग दस फरवरी को अदालत ले जाते समय पांच लोगों के साथ थे. उन लोगों ने अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों पर मिर्च का पाउडर छिडक दिया और हाथापाई करके वहां से फरार हो गये.

पुलिसकर्मियों का चिनसुराह के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों को उसी रात गिरफ्ततार कर लिया गया और पांचवी सदस्य, एक महिला की तलाश की जा रही है. यह गिरोह कथित रुप से डकैती और 2012 में हुगली जिले के पोलबा में एक लड़की के साथ हुये बलात्कार की घटना में शामिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola