साउथ सिटी मॉल में आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 8:02 AM
विज्ञापन
मॉल में फिल्म देख रहे दर्शकों को सुरक्षित निकाला गया दमकल के 21 इंजन व एक लैडर की मदद से चार घंटे में पाया काबू मॉल के फूडकोर्ट की फॉल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका दमकल मंत्री शोभन चटर्जी ने लिया जायजा, दमकलकर्मियों की सराहना कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के साउथ […]
विज्ञापन
मॉल में फिल्म देख रहे दर्शकों को सुरक्षित निकाला गया
दमकल के 21 इंजन व एक लैडर की मदद से चार घंटे में पाया काबू
मॉल के फूडकोर्ट की फॉल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
दमकल मंत्री शोभन चटर्जी ने लिया जायजा, दमकलकर्मियों की सराहना
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के साउथ सिटी मॉल में रविवार सुबह आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी. आग सुबह नौ बजे के करीब मॉल के अंदर फूडकोर्ट में लगी. वहां के कर्मियों ने बताया कि सुबह नौ बजे मॉल के अंदर फूडकोर्ट से धुआं निकलते देखा गया. कुछ ही देर में पूरा फूडकोर्ट धुएं से भर गया. उस समय मॉल में एक फिल्म चल रही थी. आग लगने के बाद सभी दर्शकों को सुरक्षित हॉल से बाहर निकाल लिया गया. मॉल के कर्मियों ने बताया कि सुबह अचानक धुआं निकलने के बाद फायर अलार्म बजने लगा. इसके बाद सभी कर्मियों को वहां से बाहर निकाल लिया गया. दमकल विभाग को इसकी खबर देने पर कुछ ही देर में एक के बाद एक कुल 21 इंजन के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. उनका कहना था कि मॉल के अंदर काफी धुआं भर गया था, इसलिए लैडर मंगवाया गया. इसके बाद उसकी मदद से मॉल की कांच को तोड़कर धुआं बाहर निकाला गया.
इधर, आग की खबर पाकर दमकल मंत्री शोभन चटर्जी भी वहां हालात का जायजा लेने पहुंच गये. दमकल मंत्री ने बताया कि आग लगने के बाद दमकलकर्मियों ने काफी तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. माॅल में अग्निशमन उपकरण ने सही समय पर काम किया, इसके कारण आग लगने का पता तुरंत चल गया. चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. इस आग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
आज सुबह 11 बजे फिर से खुल जायेगा मॉल
रविवार को आग पर काबू पाने के बाद शाम को मॉल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में बैठक की गयी. बैठक में अधिकारियों ने कहा कि आग में मॉल के अंदर कुछ दुकानों को काफी क्षति पहुंची है. फिर भी सबकुछ पहले की तरह स्वाभाविक कर सोमवार सुबह 11 बजे से लोगों के लिए मॉल को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. लोग सोमवार से फिर से स्वाभाविक तरीके से मॉल में आ सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










