खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश चाहता है पोलैंड

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए पोलैंड की नजर भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर है. पोलैंड के आर्थिक मामलों के राज्य मंत्री जर्जी वायटोल्ड पीटरविज ने पोलैंड के साथ व्यापार पर शनिवार को कलकत्ता चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ऊर्जा और रक्षा हमारे व्यापार के दो मुख्य […]

विज्ञापन

कोलकाता: द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए पोलैंड की नजर भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर है. पोलैंड के आर्थिक मामलों के राज्य मंत्री जर्जी वायटोल्ड पीटरविज ने पोलैंड के साथ व्यापार पर शनिवार को कलकत्ता चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ऊर्जा और रक्षा हमारे व्यापार के दो मुख्य स्तंभ हैं. मेरा मानना है कि भविष्य खाद्य प्रसंस्करण का है.

उन्होंने पोलैंड की कंपनी ओबराम का हवाला दिया, जिसने अमूल को पनीर प्रसंस्करण के लिए मशीनरी प्रदान की. दोनों देशों के बीच वित्त वर्ष 2012-13 में द्विपक्षीय व्यापार 1,67.4 करोड़ डॉलर रहा और भारत ने लोहा-इस्पात, परिवहन उपकरण और मशीनरी का आयात किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसी प्राकृतिक छटा व पोस्ट प्रोडक्शन सुविधाएं के साथ पोलैंड बॉलीवुड फिल्मकारों के लिए सबसे पसंदीदा शूटिंग स्थल बनने की आस लगाये हुए है. उन्होंने कहा : हम बेहतरीन पोस्ट प्रोडक्शन सुविधाएं व उत्तम प्रौद्योगिकी की पेशकश करते हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ ने क्रोकोव में एक टेलीविजन विज्ञापन की शूटिंग की. वर्ष 2006 की ब्लॉकबस्टर ‘फना’ जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्में की शूटिंग पोलैंड में हुई. फना में मुख्य किरदार में आमिर और काजोल हैं. श्री पीटरविज ने फिल्मकारों को उनके देश में दूसरी फिल्म शूट करने के लिए न्योता देते हुए कहा कि फिल्म में नजर आ रहे पर्वत कश्मीर के नहीं, बल्कि पोलैंड के हैं. मौके पर कलकत्ता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आरके छज्जर भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola