कोलकाता में ऑटो चालक ने फिर किया यात्री पर हमला
कोलकाता : शहर में ऑटो चालक द्वारा यात्री पर किये गये हमले के एक अन्य मामले में आज किराए को लेकर हुये विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गयी.पुलिस सूत्रों के अनुसार जादवपुर में उतरने के बाद सामान्य दर की बजाय अधिक किराया मांगे जाने का विरोध किये जाने पर 35 वर्षीय […]
कोलकाता : शहर में ऑटो चालक द्वारा यात्री पर किये गये हमले के एक अन्य मामले में आज किराए को लेकर हुये विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गयी.पुलिस सूत्रों के अनुसार जादवपुर में उतरने के बाद सामान्य दर की बजाय अधिक किराया मांगे जाने का विरोध किये जाने पर 35 वर्षीय अमोल मजुमदार पर हमला किया गया. पुलिस शिकायत के बाद, ऑटो का पता लगा लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
26 जनवरी को 27 वर्षीय महिला पर एक ऑटो चालक ने न्यू अलीपुर में खुल्ले पैसे को लेकर हुये विवाद के बाद हमला कर दिया था. इसी तरह की एक घटना 16 जनवरी को भी हुयी थी जब पार्क सर्कस में एक ऑटो चालक ने एक महिला पर हमला कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










