20 या 21 फरवरी को सीएम व अमेरिकी राजदूत के साथ बैठक
कोलकाता: भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच होनेवाली बैठक को लेकर अभी से ही सरगर्मी तेज हो गयी है. गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के बाद अमेरिकी राजदूत ने बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने की […]
कोलकाता: भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच होनेवाली बैठक को लेकर अभी से ही सरगर्मी तेज हो गयी है. गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के बाद अमेरिकी राजदूत ने बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने की इच्छा जतायी थी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी महीने 20 या 21 फरवरी को मुख्यमंत्री व अमेरिकी राजदूत के बीच बैठक हो सकती है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने इस अनुरोध को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा है. केंद्र की मंजूरी मिलते ही निश्चित तिथि की घोषणा की जायेगी. लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी से भेंट की नैंसी पॉवेल की इच्छा से अटकलें लगने लगी है.
इससे पहले वह सितंबर, 2012 में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख से मिली थीं और उन्होंने संभावित अमेरिकी निवेश एवं अन्य विषयों पर चर्चा की. उसी साल मई में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी ममता बनर्जी से भेंट की थी. नौ साल के बहिष्कार पर विराम लगाते हुए अमेरिकी राजदूत गुरुवार को गांधीनगर में मोदी से मिली थीं और उन्होंने कहा कि उनका देश लोकसभा चुनाव के बाद भारत के साथ घनिष्ठता से काम करना चाहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










