हजारे ने ममता से की फोन पर बात अगले सप्ताह दिल्ली में होगी मुलाकात
कोलकाता: अन्ना हजारे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और दिल्ली में अगले सप्ताह दोनों मिलकर लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार की रणनीति बनाएंगे. तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को बताया कि इसमें करीब दस राज्यों के लिए विस्तृत अभियान रणनीति पर ध्यान दिया जायेगा. राज्यसभा […]
कोलकाता: अन्ना हजारे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और दिल्ली में अगले सप्ताह दोनों मिलकर लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार की रणनीति बनाएंगे.
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने शुक्रवार को बताया कि इसमें करीब दस राज्यों के लिए विस्तृत अभियान रणनीति पर ध्यान दिया जायेगा. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि यह दोनों ऐसी हस्तियों के दीर्घकालिक रिश्तों के अध्याय की शुरुआत है जो सादगी के सवाल पर और जनता के लिए काम करने के मकसद से मिल रहे हैं. हजारे ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष से बात की है.
साहित्यकार महाश्वेता देवी द्वारा ममता की सराहना किये जाने का जिक्र करते हुए डेरेक ने कहा कि अन्नाजी ने गर्मजोशी से उनका समर्थन किया. हजारे ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को ‘उम्मीद की किरण’ बताते हुए उनकी तारीफ की थी और कहा कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे देश में तृणमूल उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










