असमय जन्मे बच्चे को मां ने चौथे तल्ले से फेंका

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के चौथे तल्ले से एक मां ने असमय जन्मे बच्चे को नीचे फेंक दिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक, श्यामपुकुर की रहने वाली 26 वर्षीया युवती गर्भपात के लिए 10 फरवरी को आरजी कर अस्पताल में भरती हुई थी. ऑपरेशन के जरिये बच्चे को हटाया जाना था. तब […]

विज्ञापन

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के चौथे तल्ले से एक मां ने असमय जन्मे बच्चे को नीचे फेंक दिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक, श्यामपुकुर की रहने वाली 26 वर्षीया युवती गर्भपात के लिए 10 फरवरी को आरजी कर अस्पताल में भरती हुई थी. ऑपरेशन के जरिये बच्चे को हटाया जाना था. तब से वह अस्पताल के गर्भवती विभाग में भरती थी.

शुक्रवार सुबह 9.10 बजे के करीब वह शौचालय के लिए गयी थी. शौचालय के दौरान ही बच्चे का जन्म हो गया. अचानक अपने सामने बच्चे को जन्मा देख वह घबरा गयी और नवजात को चौथे मंजिल के शौचालय की खिड़की से नीचे जमीन पर फेंक दी. घटना की जानकारी टाला थाने को दी गयी.

मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ने बताया कि सरकार की तरफ से 20 सप्ताह तक गर्भ में पलने वाले बच्चे को मां अपनी इच्छा अनुसार उसे ऑपरेशन के जरिये गिरा सकती है. इस मामले में बच्चे की उम्र 18 सप्ताह थी, लिहाजा पुलिस की तरफ से नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 318 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola