मोगरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा ढहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2016 5:54 AM

विज्ञापन

जान-माल को कोई नुकसान नहीं घटनास्थल पर पहुंचे डीएम, एसपी, एसडीओ समेत अन्य अधिकारी हुगली. मोगरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार सुबह आठ बजे ढह गया. खबर पाकर जिलाधिकारी संजय बंसल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी, चुचुड़ा एसडीओ सुदीप सरकार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि इस घटना में जान-माल का कोई […]

विज्ञापन
जान-माल को कोई नुकसान नहीं
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम, एसपी, एसडीओ समेत अन्य अधिकारी
हुगली. मोगरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार सुबह आठ बजे ढह गया. खबर पाकर जिलाधिकारी संजय बंसल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी, चुचुड़ा एसडीओ सुदीप सरकार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
एक मोटर साइकिल को आंशिक क्षति हुई है. साथ ही एक डं‍फर और दो लॉरी मलबे में दब गये. मलबे को गैस कटर से काट कर हटाने का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक मोगरा में जीटी रोड, कल्याणी लिंक रोड और मोगरा के 13 नंबर रेल के संजोग स्थल पर गत तीन साल से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य गुजरात के दिनेशचंद्र आर अग्रवाल इन्फोर्कन प्राइवेट लिमटेड कंपनी कर रही है.
चुचुड़ा एसडीओ सुदीप सरकार का मानना है कि निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही है. तकनीकी कारणों से 60 फीट लंबी गार्डर वाल गिर गयी. उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए. स्थानीय दुकानदार सुभाष पायल ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ओवरब्रिज का एक हिस्सा धड़ाम से गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola