बस-हाइवा की टक्कर में चालक की मौत, छह घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2016 5:54 AM
विज्ञापन
कोलकाता/डुमरी. निमियाघाट थानांतर्गत शितानाला के समीप जीटी रोड पर बीती रात करीब डेढ़ बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर हाइवा में जा टकरायी. मौके पर ही बस चालक की मौत हो गयी, जबकि छह बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल व निजी क्लिनिक में कराया गया. […]
विज्ञापन
कोलकाता/डुमरी. निमियाघाट थानांतर्गत शितानाला के समीप जीटी रोड पर बीती रात करीब डेढ़ बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर हाइवा में जा टकरायी. मौके पर ही बस चालक की मौत हो गयी, जबकि छह बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल व निजी क्लिनिक में कराया गया.
खड़े हाइवा से टकरायी : बताया जाता है कि शनिवार की रात न्यू बोलबम (डब्ल्यूबी 76ए-0432) नामक यात्री बस बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही थी. इसी दौरान हेठनगर के समीप सड़क पर खड़ी एक खराब हाइवा को बस ने पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में बस चालक नालंदा के विशुनपुर निवासी महेंद्र केवट की घटनास्थल पर मौत हो गयी. हादसे में नवादा निवासी जागो मांझी व गीता देवी व हावड़ा निवासी असगरी खातून सहित सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों में से तीन का डुमरी रेफरल अस्पताल व तीन अन्य का क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में इलाज किया गया. रेफरल अस्पताल में भरती घायलों को इलाज के बाद उनके परिजन घर ले गये हैं. इधर, निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










