दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा रूपेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 5:51 AM

विज्ञापन

कई मामलों में है आरोपी पश्चिम बंगाल के एसबीआइ शाखा अंडाल में 2 सितंबर को 9 लाख रुपये की लूट हुई थी मुंगेर : कोतवाली हाजत से फरार अपराधी रूपेश कुमार को रविवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुंगेर एवं पश्चिम बंगाल पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ की. उसने कई मामलों […]

विज्ञापन
कई मामलों में है आरोपी
पश्चिम बंगाल के एसबीआइ शाखा अंडाल में 2 सितंबर को 9 लाख रुपये की लूट हुई थी
मुंगेर : कोतवाली हाजत से फरार अपराधी रूपेश कुमार को रविवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुंगेर एवं पश्चिम बंगाल पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ की. उसने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी. पुलिस ने नयारामनगर थाना कांड संख्या 106/16 में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पश्चिम बंगाल के एसबीआइ शाखा अंडाल में 2 सितंबर को 9 लाख रुपये की लूट हुई थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पश्चिम बंगाल की टीम रविवार को मुंगेर पहुंची और लूटी गयी मोबाइल के लोकेशन के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघर में राहुल कुमार के घर छापेमारी की.
राहुल तो नहीं मिला लेकिन वहां से एक संदिग्ध युवक सोये अवस्था में मिला. लखीसराय जिले के मैदनी चौकी निवासी रुपेश ने पुलिस को खूब घुमाया. लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने एसबीआइ अंडाल लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस उसे पकड़ कर हाजत में बंद दिया. लेकिन शौच के बहाने उसने सिपाही को धक्का दिया और फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए एड़ी-चोटी एक कर दिया.
पुन: उसे कटघर से ही एक घर से रविवार की रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पुन: उससे पूछताछ प्रारंभ की. जिसमें उसने नयारामनगर थाना क्षेत्र से एक कार चोरी में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola