कसबा का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2016 8:06 AM
विज्ञापन
लालबाजार एआरएस की टीम ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट से पकड़ा आरोपी के पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व एक कारतूस बरामद कोलकाता : लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने कसबा के कुख्यात बदमाश मुन्ना पांडे को शनिवार देर रात मध्य कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर […]
विज्ञापन
लालबाजार एआरएस की टीम ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट से पकड़ा
आरोपी के पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व एक कारतूस बरामद
कोलकाता : लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने कसबा के कुख्यात बदमाश मुन्ना पांडे को शनिवार देर रात मध्य कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व एक कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक खबर मिली थी कि मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में वह हथियार की डिलिंग के सिलसिले में आया है.
इस खबर के बाद एआरएस की टीम पहले से इलाके में तैनात हो गयी. रात को उसे इलाके में देखते ही उसके पास मौजूद सामान की जांच की गयी तो एक रिवॉल्वर व एक कारतूस मिला. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. रविवार को उसे अदालत में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके खिलाफ कसबा इलाके में प्रमोटरों से रंगदारी वसूलने, सिंडिकेट का धंधा करने व लोगों को धमका कर उनसे रुपये वसूलने के अलावा इलाके में अशांति फैलाने के कई मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










