रायदिघी में महिला को चाकू मारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2016 8:41 AM
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के रायदिघी एक नंबर जेटी के पास स्थित बाजार में एक महिला को चाकू मारने की घटना प्रकाश में आयी है. महिला पाथरप्रतिमा थाने के पूर्व श्रीपतिनगर की रहनेवाली है. चाकू चलानेवाले शख्स की पहचान रवि मोल्ला के रूप में हुई है. वह धान का आढ़तिया है. घटना के बाद से […]
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के रायदिघी एक नंबर जेटी के पास स्थित बाजार में एक महिला को चाकू मारने की घटना प्रकाश में आयी है. महिला पाथरप्रतिमा थाने के पूर्व श्रीपतिनगर की रहनेवाली है. चाकू चलानेवाले शख्स की पहचान रवि मोल्ला के रूप में हुई है. वह धान का आढ़तिया है.
घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. इस घटना के पीछे अवैध संबंध बताया गया है. गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उस महिला के खिलाफ रवि मोल्ला की पत्नी ने रायदिघी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों को बैठा कर मेल-जोल कराया गया था. उसके बाद पाथर प्रतिमा से वह महिला भुटभुटी से रायदिघी बाजार करने आयी थी. उसी समय रवि मोल्ला से किसी बात को लेकर उसकी बकझक हुई, जिसके बाद रवि ने इस घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










