अमर्त्य सेन ने कहा,देश के लोग कर रहे हैं कांग्रेस को नापसंद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने आज कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है और पार्टी जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती. सेन ने कहा, ‘‘लोगों ने कांग्रेस से जो अपेक्षा की थी वह पूरी नहीं हुई. देश में कांग्रेस के लिए नापसंदी का माहौल है. इसलिए वे विधानसभा चुनावों […]

विज्ञापन

कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने आज कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है और पार्टी जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती. सेन ने कहा, ‘‘लोगों ने कांग्रेस से जो अपेक्षा की थी वह पूरी नहीं हुई. देश में कांग्रेस के लिए नापसंदी का माहौल है. इसलिए वे विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.’’ उन्होंने यहां एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा, ‘‘कहा जा सकता है कि पार्टी में नेतृत्व की कमी है क्योंकि नेता का अभी तक निर्णय नहीं हुआ. मैंने सुना है कि यह किया जाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छे नेतृत्व के लिए उन्हें जनता को बताना होगा कि नेता कौन है, उनकी क्या राय है. नेता को जनता के सामने पेश किये बिना राजनीतिक लड़ाई संभव नहीं है.’’ हाल ही में जब सेन से पूछा गया था कि क्या प्रधानमंत्री पद के कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी के नाम की घोषणा की जानी चाहिए तो उन्होंने जवाब दिया था, ‘‘उन्हें एक रणनीति रखनी होगी.’’ उन्होंने कहा था, ‘‘चुनाव वायदों पर नहीं जीते जाते. मुझे पता नहीं कि इस समय चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस की क्या रणनीति है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola