पश्चिम बंगाल : सिलिगुड़ी में हाथी का आतंक, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2016 2:10 PM

विज्ञापन

जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) : बैकुंठपुर जंगल इलाके से एक उन्मादी हाथी भटक गया और सिलिगुडी शहर में प्रवेश कर वहां की इमारतों को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सिलिगुडी शहर के वार्ड नंबर 30 और 40 के भीतर डाबग्राम, फुलबाडी इलाकों में हाथी को पहली बार देखा गया. लोगों ने डर रि इधर-उधर भागना […]

विज्ञापन

जलपाईगुडी (पश्चिम बंगाल) : बैकुंठपुर जंगल इलाके से एक उन्मादी हाथी भटक गया और सिलिगुडी शहर में प्रवेश कर वहां की इमारतों को नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सिलिगुडी शहर के वार्ड नंबर 30 और 40 के भीतर डाबग्राम, फुलबाडी इलाकों में हाथी को पहली बार देखा गया.

लोगों ने डर रि इधर-उधर भागना शुरु कर दिया और वन कर्मी हाथी को जंगल की तरफ ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने भीड को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों से कहा कि वे दहशत में नहीं आएं.
वन अधिकारियों ने बताया कि हाथी को बेहोश करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है लेकिन अभी हाथी बेहोश नहीं हुआ है. इस बीच, हाथी ने घरों की दीवारों और खंभों को क्षति पहुंचायी. बैकुंठपुर के फारेस्ट रेंजर संजय दत्ता ने बताया कि हाथी ने पांच से छह मकानों को क्षति पहुंचायी है. अब हाथी शहर के अशीगढ इलाके में है. यह भी घनी आबादी वाला क्षेत्र है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola