रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जायेंगे सहरसा

Updated:
विज्ञापन

रौशन आनंद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Raushan Anand Bail: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है, जिसके बाद वे सहरसा जायेंगे. रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

विज्ञापन

Raushan Anand Bail: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल से बाहर आयेंगे. उन्हें जमानत मिल गई है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. आज प्रिंस का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें रौशन आनंद शामिल होंगे. इसके लिए रौशन आनंद आज सहरसा जायेंगे. रौशन आनंद कोचिंग सेंटर पर बवाल और फायरिंग मामले में जेल में बंद थे.

विज्ञापन

खान सर ने FIR में प्रिंस को भी बताया था दोषी

रौशन आनंद की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. अब उनके भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी गई है. प्रिंस यादव की मौत मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दूसरी ओर 2 जून को जब खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल को लेकर जो एफआईआर खान सर की तरफ से दर्ज कराया गया था, उसमें प्रिंस यादव को भी दोषी बताया गया था.

प्रिंस की मौत पर खान सर क्या बोले?

प्रिंस यादव की मौत को लेकर एक वीडियो में खान सर ने कहा, हमने न्यूज देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो देखने के बाद दिल दहल गया. किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर क्या हो सकता है. भगवान इस कठिन दौर से उन्हें निकलने के लिए सहनशक्ति दे.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है. आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए. फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है.

तेज प्रताप ने की जमानत की मांग

रौशन आनंद की जमानत की मांग जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने की थी. तेज प्रताप ने एक्स पर लिखा था, ‘ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है. जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके’.

आगे यह भी लिखा, ‘साथ ही हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद जी को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए अथवा कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें’.

Also Read: ‘मेरे तो पैरों तले जमीन खिसक गई’, प्रिंस यादव की मौत पर खान सर बोले- कोई तीसरा कर रहा साजिश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन