सीरियल का प्रसारण विवाद में फंसा

Updated:
विज्ञापन

विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के सीरियल का विरोध कोलकाता : विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का टीवी सीरियल विवाद में फंस गया है. मुसलिम संगठनों ने इस सीरियल का प्रसारण किसी भी हाल में नहीं होने की धमकी दे डाली है. मिल्ली इत्तेहाद परिषद ने आगामी 19 दिसंबर से एक बांग्ला चैनल पर प्रसारित […]

विज्ञापन

विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के सीरियल का विरोध

कोलकाता : विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का टीवी सीरियल विवाद में फंस गया है. मुसलिम संगठनों ने इस सीरियल का प्रसारण किसी भी हाल में नहीं होने की धमकी दे डाली है.

मिल्ली इत्तेहाद परिषद ने आगामी 19 दिसंबर से एक बांग्ला चैनल पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल के खिलाफ कोलकाता पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन तक दे डाला है. शनिवार को ऑल इंडिय मजलिसे शुरा नामक एक अन्य मुसलिम संगठन ने इस सीरियल का प्रसारण किसी भी हाल में नहीं करने की धमकी दे डाली.

संगठन की ओर से टीपू सुलतान मसजिद के शाही इमाम मौलाना नुरूर्रहमान बरकती ने कहा कि तसलीमा नसरीन ने हमेशा इसलाम और मुसलमानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. उस बांग्लादेशी लेखिका ने हमारे हजरत मोहम्मद का अपमान करने का भी दुस्साहस किया है. ऐसे में पश्चिम बंगाल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य में उसके द्वारा लिखी गयी कहानी पर किसी टीवी सीरियल का प्रसारण हो, यह हमें मंजूर नहीं है.

मौलाना बरकती ने कहा कि तसलीमा नसरीन के किसी लेखनी में भले ही इसलाम के खिलाफ कुछ भी हो, पर हमें उसका कोई भी काम मंजूर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें पिछले दरवाजे से तसलीमा नसरीन को दोबारा कोलकाता लाने का प्रयास कर रही हैं, यह टीवी सीरियल उसी साजिश का एक हिस्सा है.

मौलाना बरकरी ने कहा कि इस मुद्दे पर वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें मुसलमानों की भावनाओं से अवगत करायेंगे. गौरतलब है कि मौलाना बरकती ने एक बार तसलीमा नसरीन की हत्या करने वालें को दो लाख रुपये इनाम के रुप में देने का फतवा दिया था. उन्होंने दावा किया कि उनका वह फतवा आज भी बरकरार है.

संगठन के कमरुद्दीन मलिक ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने हमें इस मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इस मुद्दे पर उक्त चैनल के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस मौके पर तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन इदरीस अली ने हा कि तसलीमान को महानगर से निकालने के लिए हम लोगों ने काफी लड़ाई लड़ी है. अभी भी अदालतों में काफी केस चल रहे हैं.

तसलीमा की लिखी कहानी पर सीरियल बना कर राज्य के शांत वातावरण को अशांत बनाने की साजिश की जा रही है. श्री अली ने दावा किया कि तसलीमा नसरीन को दोबारा कोलकाता लाने का प्रयास कभी कामयाब नहीं होगा.

राज्य सरकार ऐसी सभी कोशिश को नाकाम बना देगी. गौरतलब है कि तसलीमा की लिखी कहानी पर बांग्ला चैनल आकाश आठ पर आगामी 19 दिसंबर से दुसहवास नामक सीयिरल का प्रसारण होना तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola